Uttarakhand DIPR
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी नौ मई को करेंगे नामांकन, कांग्रेस में प्रत्याशी के चयन को लेकर माथापच्ची जारी

खबर शेयर करें

Report ring desk

चंपावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट से भाजपा के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। 

चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है।

 

उन्होंने कहा कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नई इबारत रची जाएगी। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि बुधवार को भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सैट खरीदे। नामांकन पत्र 11 मई तक जमा किए जा सकेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top