Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

रैगुलर पुलिस को मिली दलित दूल्हे को घोड़े से उतारने के मामले की जांच

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। सल्ट थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतारने के मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस को मिल चुकी है। मामले की जांच पहले राजस्व पुलिस कर रही थी। राजस्व पुलिस ने मामले में पांच महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सल्ट थाना क्षेत्र के ग्राम थल्ला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने इस मामले में सल्ट एसडीएम को पत्र देकर शिकायत की थी।राजस्व पुलिस ने मामले में पांच महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दर्शन लाल ने शिकायती पत्र में कहा था कि सोमवार को उसके बेटे विक्रम कुमार का विवाह था। गांव के मजबाखली के कुछ पुरुष और महिलाओं ने विक्रम की बरात रोक दी और अनुसूचित जाति का होने के कारण दूल्हे को घोड़े से उतार दिया।

मामले की गंभीता को देखते हुए राजस्व पुलिस ने गांव की तारा देवी, जिबुली देवी, रूपा देवी, भगा देवी, मना देवी और कुबेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के संबंध में एसडीएम सल्ट गौरव पांडे ने डीएम वंदना सिंह को पत्र भेजा था। जिला प्रशासन के आदेश पर बृहस्पतिवार के रेगुलर पुलिस को मामले की जांच हस्तांतरित हो गई है। एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामलों की जांच पुलिस विभाग में सीओ स्तर के अधिकारी की ओर से की जाती है। एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने बताया कि राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को मामला हस्तांतरित हुआ है। सीओ रानीखेत तपेश कुमार को मामले की जांच सौंपी जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top