Uttarakhand DIPR
rain

रुद्रपुर में आंधी से गिरा बिजली का पोल, साइकिल दबीए बालबाल बचा बालक

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर । तराई में बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया, उससे पहले आए अंधड़ ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। रुद्रपुर के बिगवाड़ा में बिजली का खंभा गिर गया। उसके चपेट में आने से एक बालक बाल-बाल बचा, जबकि उसकी साइकिल दब गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को भी जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं ने शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स, फ्लेक्सी और बैनरों को उखाड़ दिया। गदरपुर में बुध बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बारिश की फुहारों से दुकानदारों का खुले में रखा सामान भीग गया। तेज हवा से कई दुकानों स्थाई टेंट भी उड़ गए जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ भी धराशाई हो गए और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिगवाड़ा में बड़ा हादसा होने से बचा।

यहां एक बालक साइकिल से गुजर रहा था। तभी बिजली का खंभा गिर गया, जिससे चपेट में आकर साइकिल दब गई, गनीमत रही कि बालक बच गया। इधर, बारिश की फुहारों ने बैमौसमी धान की खेती में लगे किसानों के चेहरों पर खुशी की चमक ला दी। बारिश की रिमझिम फुहारें धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, तेज हवाओं ने आम और लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं की सक्रियता के चले बारिश हुई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top