Uttarakhand DIPR
chief justice

तेलंगाना के चीफ जस्टिस चौहान होंगे नैनीताल हाईकोर्ट सीजे

खबर शेयर करें

Report ring desk

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति की है। वर्तमान में रवि मलिमठ हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।

वहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गोहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश पद पर स्थानांतरित होकर आ रहे न्यायमूर्ति राघवेंद्र चौहान का जन्म दिसम्बर 1959 को हुआ।

उन्होंने स्नातक की डिग्री 1980 में अमेरिका के आर्काडिया विश्वविद्यालय से और विधि की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से 1983 में हासिल की। 2005 में वह राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए। 2015 में कर्नाटक हाई कोर्ट स्थानांतरण के बाद वह 2018 में हैदराबाद हाईकोर्ट में जज बने और तेलंगाना अलग राच्य बनने के बाद वहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। जून 2019 में वह पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बन गए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top