देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व तेज बहाव के बीच रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। हादसे में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती घायल अवस्था में मिली।
हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुआ। देर रात पुलिस को कार के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना मिली। इसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
कार में जयपुर, राजस्थान निवासी अक्षय (20) पुत्र मुकेश और दो युवतियां सवार थीं। सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिली। एसडीआरएफ जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वहीं, सर्च अभियान के दौरान युवक और दूसरी युवती के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







Leave a Comment