
अल्मोड़ा। डाक विभाग ने रविवार की छुट्टी के दिन भी लोगों को आधार कार्ड बनने और उसमे संशोधन करवाने की सुविधा दी है। इस फैसले से सबसे अधिक राहत उन कामकाजी लोगों को मिलेगी जो समय के अभाव में चलते आधार केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
डाक विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा मंडल के अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर के प्रमुख डाकघरों मेंं रविवार को भी आधार केंद्र खुले रहेंगे। ताकि लोग छुट़्टी के दिन सुकून के साथ अपने साथ ही अपने बच्चों के आधार कार्ड संबंधी त्रुटियों को ठीक करवा सकें। इस पहल से लोगों को अब इन कामों के लिए अवकाश लेने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। डाक अधीक्षक जीवन सिंह बोरा ने बताया कि लोगों की मांग के बाद रविवार को आधार केंद्र संचालित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को समय पर आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है।






Leave a Comment