डीटीसी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए कल से अनिवार्य हो सकता है पिंक कार्ड

खबर शेयर करें
दिल्ली के आधार कार्ड वाले लाभार्थियों के बन रहे हैं पिंक कार्ड

Pink card

नई दिल्ली। कल यानी एक सितम्बर से दिल्ली की महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त का सफर के लिए पिंक कार्ड जरूरी हो सकता हैै। सरकार की ओर से दी गई छूट आज 31 अगस्त को खत्म हो रही है। सरकार के पिछले आदेश के मुताबिक इसके बाद बिना पिंक कार्ड के महिलाओं को बस में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिल पाएगी। हालांकि सरकार ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी रखी है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा का लाभ केवल दिल्ली की महिलाओं तक सीमित रखने के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दिल्ली के आधार कार्ड वाले लाभार्थियों के पिंक कार्ड बनाए जा रहे हैं।
दिल्ली में पिंक कार्ड बनाने के लिए 30 सेंटर बनाए गए हैं। महिलाएं इन सेंटरों पर जाकर कार्ड बनवा सकती हैंं। अब तक 18 लाख से अधिक महिलाएं पिंक कार्ड बना चुकी हैं। सरकार ने साफ किया है कि पिंक कार्ड बनाने का काम एक सितम्बर के बाद भी जारी रहेगा। यानी जिन महिलाओं ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर पिंक कार्ड बना सकती हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top