Uttarakhand DIPR
ChatGPT Image Jun 29 2026 06 11 00 PM

लमगड़ा में कार खाई में गिरी चार लोगों मौके पर मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में सोमवार को चायखान के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग लमगड़ा ब्लाक के चायखान से बेगनिया गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में शराबी कार चालक का कहर, चार राहगीरों को मारी टक्कर, महिला गंभीर

रेस्क्यू के दौरान घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के नाम राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 )पुत्र नारायण सिंह बेलवाल, जगदीश सिंह (35 )पुत्र लक्ष्मण सिंह, लछम सिंह ( 56 )पुत्र प्रताप सिंह, पान सिंह (50) पुत्र बिशन सिंह हैं। घायलों में सचिन सिंह और गोपाल सिंह हैं। सचिन, राजेंद्र सिंह का बेटा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top