Uttarakhand DIPR
accident 4

टिहरी में गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk 
टिहरी। ट्रैकिंग के लिए गंगोत्री उत्तरकाशी जा रहे पश्चिम बंगाल के यात्रियों की बोलेरो गंगोत्री राजमार्ग पर कमांद के पास खाई में गिर गयी। वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इसमें सवार छह यात्रियों की झुलसने और खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक दंपती और उनका बेटा भी शामिल है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर सिंगल रोड है और सड़क भी खराब थी।
बुधवार शाम साढ़े तीन बजे लगभग उत्तरकाशी की तरफ जा रही बोलेरो ऋषिकेश गंगोत्री राजमार्ग पर कमांद से पांच किमी पहले कोटीगाड़ में अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गयी

खाई में गिरते ही वाहन का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। वहां पर आलवेदर रोड में काम कर रहे श्रमिकों ने गाड़ी गिरते हुए देखी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई और हादसे की सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे । इनमें पांच पुरुष और एक महिला शमालि हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे जो आग में झुलस गए और तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top