Uttarakhand DIPR
shekh haseena jpg

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, अंतरिम सरकार चलाएगी देश

खबर शेयर करें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया और सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए देश छोड़ दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना देशव्यापी हिंसा के बीच राजधानी ढाका से रवाना हो गई हैं। बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि शेख हसीना भारत जाने के लिए रवाना हो गई हैं।

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अंतरिम सरकार देश चलाएगी। बांग्लादेश सेना प्रमुख वेकर-उज-जमान ने कहा कि हम देश में शांति लौटाएंगे। हम नागरिकों से हिंसा रोकने के लिए कह रहे हैं।

मीडिया आउटलेट प्रोथोमएलो ने कहा कि हसीना को लेकर सैन्य हेलिकॉप्टर ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे बांग्लादेश के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास बंगभवन से उड़ान भरी। प्रोथोमएलो ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर में शेख हसीना के साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी थीं, जिसमें दावा किया गया कि शेख हसीना हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गोनो भवन के दरवाजे जबरन खोल दिए और प्रधानमंत्री आवास के परिसर में घुस गए। मीरपुर 10 चौराहे पर हजारों लोग भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के ‘मार्च टू ढाका’ कार्यक्रम में शामिल हुए और फार्मगेट की ओर बढ़ गए। बांग्लादेश प्रकाशन द डेली स्टार के हवाले से इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल वेकर.उज़.ज़मान को टेलीविजऩ पर संबोधन देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें पीछे धकेल दिया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top