गौला पार्किंग में अज्ञात का शव मिलने से हडक़ंप
हल्द्वानी। गौला बायपास रोड स्थित गौला पार्किंग में मंगलवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की। सूचना















