भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घरों से बाहर निकले
देहरादून । मंगलवार दोपहर उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके आए। भूकंप का समय दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 .5 रही। राजधानी देहरादून समेत कुमाऊं गढ़वाल में भूकंप आया। भूकंप का समय करीब पांच सेकंड रहा। हालांकि इसमें किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है।















