Uttarakhand DIPR
Accident jpg

बस में सफर के दौरान युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, युवक की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। बस में सफर के दौरान 21 वर्षीय युवक रोहित रावत का सिर खिडक़ी से बाहर होने की वजह से बस में लगे एंगल और शीशे से टकरा गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद युवक के पिता ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रोहित के पिता दान सिंह रावत, निवासी ग्राम मल्ला लखोरा (मतखानी) स्याल्दे ने तहरीर दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि बृहस्पतिवार को देहरादून जा रही परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07 टीए 4243 को चालक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। एक मोड़ पर बस के जोरदार झटके से रोहित का सिर बस में लगे लोहे के एंगल और शीशे से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच चालक के खिलाफ लापरहवाही से बस चलाने को आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top