Uttarakhand DIPR
rap e1722748889746

पूजा करने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, निर्भया जैसी हैवानियत

खबर शेयर करें

Report ring desk

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में पूजा करने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आशंका है कि निजी अंग में रॉड डाली गई थी। महिला के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी हैवानियत हुई थी।  धर्मस्थल के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

रविवार देर शाम महिला धर्मस्थल पर पूजा करने गई थी। उसी रात 11 बजे धर्म स्थल की देखरेख करने वाला अपने दो साथियों के साथ बोलेरो से महिला का खून से लथपथ शव लेकर घर पहुंचा। वे शव घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। महिला के बच्चों ने तीनों को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को खबर दी। शिकायत के बावजूद पुलिस अगले दिन सोमवार को देर शाम गांव पहुंची। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो अफसरों के होश उड़ गए।

Hosting sale

महिला के शरीर में चोट के कई निशान मिले। उसका निजी अंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस ने महंत सत्यनारायण, मेवली निवासी वेदराम और जसपाल पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top