Uttarakhand DIPR
bjp

यूपी के फिरोजाबाद में बदमाशों ने की भाजपा नेता की हत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तीन बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की हत्या कर दी। बदमाशों ने घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इलाज के लिए उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। भाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए लोगों ने पचोखरा टूंडला मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

बताया जाता है कि बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top