नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली में हैं। दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए बालेंद्र शाह की मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह पहली भारत यात्रा है।
भारत दौरे के दौरान बालेंद्र शाह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। इस बैठक में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, सडक़ संपर्क और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा होगी। इसके अलावा नेपाल में चल रही कई परियोजनाओं का दोनों नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन कर सकते हैं। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम समझौतों और दस्तावेजों का आदान-प्रदान होने की भी संभावना है।







Leave a Comment