बागेश्वर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी पाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की जांच में बागेश्वर जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवाड़ी में तैनात शिक्षिका बबीता की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अंकतालिका फर्जी पाई गई है। इसके साथ ही जिले में कथित तौर पर जाली प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की संख्या बढक़र 11 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बबीता पुत्री फकीर राम की नियुक्ति इसी साल जनवरी में हुई थी। उनके शैक्षणिक दस्तावेजों और टीईटी प्रमाणपत्र का सत्यापन रामनगर बोर्ड से कराया गया। जांच के दौरान उनकी टीईटी अंकतालिका में दर्ज रोल नंबर किसी अन्य अभ्यर्थी का पाया गया। इसके बाद अंकतालिका की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हो गए।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक बागेश्वर आशाराम के अनुसारए शिक्षिका के प्रमाणपत्रों की जांच रामनगर बोर्ड से कराई गई थी। जांच में टीईटी अंकतालिका में दर्ज रोल नंबर किसी अन्य अभ्यर्थी का निकला है। इस प्रकरण में भी नियमानुसार वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब एक और शिक्षिका के दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।







Leave a Comment