देहरादून। चमोली जिले में मंगलवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दर्ज किया गया और यह धरती की सतह से 13 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान देहरादून समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि फिलहाल कहीं से किसी नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भूकंप की तीव्रतता 4.9 दर्ज की गई। राजधानी दिल्ïली- एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।







Leave a Comment