Traffic

ब्रिक्स समिट के दौरान किन सडक़ों पर रहेगी पाबंदी, इन मेट्रो स्टेशनों पर पड़ेगा असर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान ट्रैफिक पर पडऩे वाला असर रिहर्सल के दौरान देखने को मिली जिसमें कई रास्तों पर पाबंदियां लगाई गई थी। ब्रिक्स समिट के दौरान 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली की 35 से ज्यादा सडक़ों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा और 22 जगहों पर डायवर्जन की योजना बनाई गई है। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने वाले रास्ते प्रभावित हो सकते हैं। सरकार ने स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रखने की घोषणा पहले से कर रखी है।

ब्रिक्स समिट के दौरान कड़ी सुरक्षा के चलते कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समिट के मुख्य वेन्यू भारत मंडपम से सटे सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है।

इन सडक़ों पर रह सकती है पाबंदी

मथुरा रोड, जनपथ,अशोक रोड, शांति पथ, कर्तव्य पथ, सी.हेक्सागन, तीस जनवरी मार्ग, सत्य मार्ग,, पृथ्वीराज रोड, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, सरदार पटेल मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, सफदरजंग रोड, न्याय मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, फिरोज शाह रोड, नीला गुंबद, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, शेरशाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और पुराना किला रोड।

इन मेट्रो स्टेशनों पर पड़ सकता है असर

शनिवार और रविवार को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद भी रखा जा सकता है। हालांकि अभी औपचारिक रूप से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा मंडी हाउस, आईटीओ, इंद्रप्रस्थ और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के पास भी वीआईपी मूवमेंट अधिक रहेगा, जिससे इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। कुछ समय के लिए इन स्टेशनों को पूरी तरह से या इनके कुछ गेटों को यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद किया जा सकता है। इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग, धौला कुआं, एयरोसिटी, जनपथ, सेवा तीर्थ, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, राजीव चौक, आईएनए, खान मार्केट जैसे कुछ अन्य स्टेशनों पर भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ देर के लिए यात्रियों की आवाजाही बाधित रह सकती है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top