निगम की कई महत्वपूर्ण पहल और घोषणाएं
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से शहर के विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल और घोषणाएं की गई हैं। इसी के तहत ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ की भी घोषणा की गई है।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने चौपाटी और निजी फूड प्लाजा के बारे में जानकारी देते हुए बतया कि कि मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि चौपाटी और निजी फूड प्लाजा के लिए शुरू की गई आत्मनिर्भर पहल का आधिकारिक वीडियो जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ की घोषणा की गई है। रील प्रतियोगिता विजेता को 51 हजार तक का पुरस्कार दिया जाएगा।
नागरिकों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए नगर निगम की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9410727977 जारी किया है, जिससे आम जन अपनी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई पा सकेंगे। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।







Leave a Comment