हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू होने जा रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री व मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भाग लेंगे।
मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में बीती 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं थी लेकिन उत्तराखंड में नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आज पूरे दिन हल्द्वानी में रहेंगे। सीएम धामी 10:25 बजे कार्यसमिति के उदï्घाटन सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 2:20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगेे।







Leave a Comment