नई दिल्ली। एसएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। 12वीं पास के लिए सीएचएसएल (10 प्लस 2) 2026 की भर्ती आ गई है। ssc.gov.in पर आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद 7 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन इस बार की भर्ती में कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। सीजीएल की तरह सीएचएसएल में भी सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है। यानी हर सेक्शन के सवालों के जवाब देने के लिए फिक्स्ड टाइम लिमिट होगी। टाइमिंग समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स दोबारा से उस सेक्शन में नहीं जा पाएंगें।
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन 2026 के लिए 7 सितंबर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑनलाइन अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। यानी आवेदन के लिए पूरा एक महीने का समय दिया गया है। वहीं एप्लिकेशन फीस 8 अक्टूबर 2026 तक भरी जा सकेगी। परीक्षा का शेड्यूल एसएससी द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।
ये रहेगी योग्यता
– मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों का 12वीं पास होना चाहिए।
– उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, एसएससी और संस्कृति मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर(डीईओ) के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से मैथ सब्जेक्ट के साथ उत्तीर्ण की हो।
-उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए एज लिमिट 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थियों का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।
– उम्र सीमा में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी जनवरी को 10 (ओबीसी) को 13 साल, पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) को 15 साल की छूट मिलेगी।







Leave a Comment