हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम पुलिया पर खेल रहे दो बच्चे अचानक नाले में गिर गए। नाले में तेज बहाव होने के कारण छह वर्षीय बच्ची बह गई, जबकि सात वर्षीय बालिका को आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान रावली महदूद स्थित कृपाल स्कूल के पास कुछ बच्चे पुलिया पर खेल रहे थे। बारिश के कारण नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे दो बच्चे नाले में गिर गए।
आसपास मौजूद लोगों ने सात वर्षीय हिमानी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, छह वर्षीय विधिका तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। विधिका का परिवार मूल रूप से ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर का रहने वाला है, उसके पिता सिडकुल में मजदूरी करते हैं और कृपाल नगर, रावली महदूद में रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। टीम ने नाले के कई स्थानों पर बच्ची की तलाश शुरू की। तेज बारिश और पानी के बहाव के बीच जवानों ने काफी देर तक सर्च अभियान चलाया। बच्ची की तलाश के लिए आसपास के नालों और संभावित स्थानों पर भी अभियान जारी







Leave a Comment