नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों ेकी मौत हो गई अब तक मलबे से कुल 11 लोगों को निकाला जा चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लडक़ों के पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के रूप में किया जा रहा था। इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे इमारत ढहने से यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि यह पॉच मंजिला यह इमारत लगभग 40 से 50 साल पुरानी थी जिसमें पीजी चल रहा था। हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग सभी स्टूडेंट्स पीजी में मौजूद थे। दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत कई एजेंसियां रातभर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, रात में एक और व्यक्ति को मलबे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढक़र 6 हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना से कथित तौर पर जुड़े लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं।







Leave a Comment