Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 08 20 at 19.37.50

हल्द्वानी में हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस में की लाखों की लूट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों द्वारा ऑफिस में घुसकर लाखों रुपये की लूट किए जाने का मामला सामने आया है। मंडी चौकी क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

 गोरापड़ाव में बुधवार  रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर  लूट की वारदात को अंजाम दिया । बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 बंदूकधारी बदमाश ऑफिस में पहुंचे और हथियारों के बल पर वहां मौजूद लोगों को डराकर लूटपाट की । बदमाश करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए । घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।

बताया जाता है कि आफिस में दो कारें वहां पहुंचीं। दोनों वाहनों से 10-12 लोग उतरे और हथियार निकालकर आफिस में मौजूद लोगों को घेर लिया। बदमाशों ने पहले गैराज और कार्यालय में रखी करीब आठ लाख रुपये की नकदी कब्जे में ली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों से एक-एक कर 12 मोबाइल छीन लिए। तीन लोगों के गले में पड़ी सोने की चेन भी उतरवा ली गईं। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों कारों में बैठकर किच्छा की तरफ भाग निकले। 

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय कर दी हैं। आसपास के क्षेत्रों के साथ ही जिले की सीमाओं और बॉर्डर इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान के साथ उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top