Uttarakhand DIPR
Dr. Dhal sinhg bisen

नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा।
उत्तराखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में 14 मई 1952 को जन्मे डॉ. ढाल सिंह बिसेन चिकित्सक और कृषक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और मध्य प्रदेश की राजनीति में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top