नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो प्रमुख सदस्यों अनिल पंडित और हरमन संधू अब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों के मुख्य रडार पर आ गए हैं।
मालूम हो कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। अभिनेता इस हमले में बाल-बाल बचे थे और उनके ड्राइवर व एक ऑटो-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए थे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस सनसनीखेज हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर अनिल पंडित ने एक बयान में दावा किया है कि इस गोलीबारी को अंजाम देने के पीछे वह और हरमन संधू मुख्य रूप से शामिल थे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर अनिल पंडित ने कहा है कि इस गोलीबारी के पीछे वह और हरमन संधू शामिल थे।







Leave a Comment