Uttarakhand DIPR
Nitin Nabeen

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बने

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। इस बार बीजेपी ने 13 नए उपाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है। वसुंधरा राजे सिंधिया से लेकर स्मृति ईरानी तक की वापसी हुई है। वसुंधरा राजे सिंधिया को जहां उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन निवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। नई सूची में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम.नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र को बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई हैए जिससे संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।

नई टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की जारी सूची में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय महामंत्री: बीएल संतोष

राष्ट्रीय सह महामंत्री: शिव प्रकाश , सौदान सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री: विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देव, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया

राष्ट्रीय मंत्री: कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वर भाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्रोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डा. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांक देव बर्मन, रोहन गुप्ता, जयप्रकाश

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल
सह कोषाध्यक्ष: राजेश मंगल

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी: तरुण चुघ
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: महेंद्र पाण्डे

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से भरपूर यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top