Uttarakhand DIPR
Dulha

अपनी शादी में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हरिद्वार। अपनी शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना दूल्हे को भारी पड़ गया। एक के बाद एक फायरिंग कर दूल्हे ने पत्नी और रिश्तेदारों के सामने रौब तो जमा लिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब दूल्हेे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

कनखल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की तो फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुरए थाना लक्सर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में दूल्हा योगेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक वाटिका फार्म में आयोजित शादी की पार्टी के दौरान एक दूल्हा पिस्टल से फायर करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि बीती 26 जुलाई को लक्सर रोड पर स्थित एक वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान योगेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति के फायरिंग की थी। अब सोशल मीडिया में उसका वीडियो वायरल होने पर दूल्के पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top