Uttarakhand DIPR
nife

अज्ञात हमलावर ने युवक की गला रेतकर की हत्या, बुआ सहित दो महिलाएं भी घायल

खबर शेयर करें

रानीखेत, अल्मोड़ा। रानीखेत के ऐना गांव में अज्ञात हमलावर ने सिमोली गांव निवासी एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं बीच-बचाव के लिए आईं युवक की बुआ समेत दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि युवक मेरठ में पढ़ाई करता था और कुछ समय से सेना में अग्निवीर की भर्ती की तैयारी भी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक सिमोली गांव निवासी 20 वर्षीय सागर पुत्र चंदन सिंह यहां ऐना गांव में अपनी बुआ जानकी देवी के यहां आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात हमलावर घर में घुस आया और उसने सागर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में हमलावर ने सागर की गला रेतकर हत्या कर दी।

यही नहीं हमले के दौरान बीच-बचाव के लिए आईं सागर की बुआ जानकी देवी और जानकी की सास साबुली देवी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया और हमलावर फरार हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रानीखेत ले जाकर भर्ती कराया है। हमलावर कौन था और उसने क्यों वारदात को अंजाम दिया अभी इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top