Uttarakhand DIPR
Amarnath

अमरनाथ यात्रा का आज से, प्रधानमंत्री दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा का आज (शुक्रवार) आधिकारिक तौर पर आगाज़ हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने बाबा बर्फानी के भक्तों की यात्रा के सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की है। अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई, जब तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे बालटाल और नुनवान के दो बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की यात्रा के लिए निकले। इस गुफा में प्राकृतिक रूप से बना बर्फ का शिवलिंग है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य का विषय हैं और यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने, पर्यावरण की रक्षा करने और स्थानीय लोगों का सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने का भी आग्रह किया, ताकि यह यात्रा आस्था के साथ.साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दे सके।

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा के साथ ही बाबा अमरनाथ के दर्शन का पावन क्रम शुरू हो जाता है और देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ धाम की यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ भारत की विविधता में एकता की भावना को भी मजबूत करती है। अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और परंपराओं से जुड़े लोग एक ही आस्था के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री ने यात्रा के सफल संचालन के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, भारतीय सेना, सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएएफ, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के योगदान की भी सराहना की।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top