Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 03 at 18.44.05

इंस्टाग्राम पर हीरे का हार पहनकर रील डाली तो खानी पड़ी जेल की हवा

खबर शेयर करें

देहरादून। इंस्टाग्राम में हीरे का हार पहनकर रील बनाने पर एक महिला को जेल की हवा खानी पड़ गई। जिस हीरे के हार को पहनकर महिला रील बना रही थी उसे उसने करीब साल भर पहले चुराया था। दरअसल रील हीरे के असली मालिक के रिश्तेदार के पास पहुंच गयी। रिश्तेदारों ने असली मालिक को बता दिया। महिला को पुलिस ने आभूषण चोरी के आरोप मेें गिरफ्तार कर लिया है।
देहरादून के थाना राजपुर पुलिस ने एक महिला को लाखों रुपए कीमत के हीरे और सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है। वह घरेलू नौकरानी का काम करती थी। मौका पाकर आभूषण चुरा लिये थे। घटना के बाद आरोपी ने महिला को आभूषण अन्यत्र रखकर भूल जाने का विश्वास दिलाया था। लेकिन एक रील ने उसकी सारी पोल खोल दी।
1 जुलाई को देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र निवासी नितिशा वत्स ने थाना राजपुर में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि करीब 1 साल पहले उसने अपने घर में रखे हीरे और अन्य आभूषणों को ढूंढने का प्रयास किया गया। आभूषण घर पर नहीं मिल। उसे लगा कि उसने अपने आभूषणों को या तो अपने किसी रिश्तेदार को दे दिया है या कहीं रख दिया है, जो उन्हें याद नहीं आ रहा है।
कुछ दिन पहले उनके किसी परिचित ने उन्हें बताया कि एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम आईडी में हीरे के हार के साथ अपनी एक फोटो अपलोड किए हैं। साथ ही रील भी बनाई है, जो उनके चोरी हुए हीरे के हार से मिलती जुलती है। जिस पर नितिशा ने फोटो को चेक किया, तो फोटो उनकी पूर्व घरेलू नौकरानी की थी। फोटो में पहने गए आभूषण उनके पहले खोए हुए आभूषणों से हूबहू मिलते.जुलते थे। इस पर उन्हें आभूषणों के चोरी होने का शक हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना राजपुर में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने जानकारी जुटाने के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को जोहड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए हीरे का हार, सोने का लॉकेट, सोने की दो अंगूठी और सोने का एक पैंडल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह नितिशा के आईटी पार्क स्थित घर में घरेलू काम करती थी। पीड़िता के घर के एक कमरे के लॉकर में काफी महंगे आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें वो अक्सर देखा करती थी।
जिस कारण उसके मन में उन गहनों को चोरी करने का लालच आ गया। करीब सालभर पहले उसने मौका देखकर लॉकर से हीरे और सोने के कीमती आभूषण चुरा लिए। घर की मालकिन उस पर काफी भरोसा करती थीं, जिस कारण उन्हें उस पर शक नहीं हुआ। उसने भी घर की मालकिन को अपने भरोसे में लेकर यकीन दिलाया कि उन्होंने गहनों को शायद कहीं दूसरी जगह रख दिया है या अपने किसी परिचित को दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top