हल्द्वानी। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पांच कोचिंग सेंटरों में फायर एनओसी, आपातकालीन निकास और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन न होने पर उन्हें सील कर दिया गया। इससे पहले भी सात कोचिंग सेंटरों को प्रशासन सील कर चुका है।
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद हल्द्वानी में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं।
निरीक्षण में पाया गया कि कई संस्थान बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे थे। इतना ही नहीं, भवनों में आपातकालीन निकास यानी इमरजेंसी एग्जिट की भी व्यवस्था नहीं थी। जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। प्रशासन ने विजन फ्यूचर, कुमाऊं डिफेंस, पार्क स्क्वायर, विजन फ्यूचर की दूसरी शाखा और कृष्णा आईएएस एवं डिफेंस एकेडमी को सील कर दिया।







Leave a Comment