देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14-15 अक्टूबर को देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल समेत मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 15 अक्टूबर को बारिश का ज्यादा असर गढ़वाल मंडल में देखने को मिलेगा। वहीं 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में तेज बारिश होने के पूरे आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 15 अक्टूबर को प्रदेश के दो जिलों उधम सिंह नगर और चंपावत जिले को छोडक़र बाकी 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के येलो अलर्ट के साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान.माल की हानि की आशंका जताई है।







Leave a Comment