Uttarakhand DIPR
Congress

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी की

खबर शेयर करें

सभी विधानभा क्षेत्रों में 23 से 25 तक निकलेगी न्याय यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 27 अक्तूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस ने एक नवंबर को देशव्यापी वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम भी तय किया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुटेंगे। इसके अलावा चार नवंबर को प्रदेश में उन स्थानों के जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा, जहां धामी सरकार के कार्यकाल में जमीनों की नीलामी, धांधली और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top