Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 06 15 at 13.13.21

कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष शटल सेवा

खबर शेयर करें

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।15 जून को होने वाले मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 14 और 15 जून को विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों, टैक्सी और पार्किंग व्यवस्था के साथ किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

मालूम हो कि स्थापना दिवस पर हर साल 15 जून को विश्व प्रसिद्ध नीम करौरी बाबा के कैंची धाम आश्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग ने विशेष यातायात योजना तैयार की है। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 14 और 15 जून को विशेष शटल सेवा संचालित की जाएगी।

हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से कैंची धाम के लिए बसों और टैक्सी सेवाओं की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए 60 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा, जो हल्द्वानी, काठगोदाम रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन से कैंची धाम के लिए चलेंगी। इसके अलावा कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की लगभग 150 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी। वहीं ग्राफिक एरा संस्थान की 30 बसों को भी भीमताल से कैंची धाम रूट पर लगाया जाएगा।

प्रशासन ने तय किया किराया

श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए भवाली से 150 टैक्सी-मैक्सी और भीमताल से 100 टैक्सी-मैक्सी वाहनों का संचालन किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों के लिए किराया भी तय कर दिया है। हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक बस का किराया 150 रुपये प्रति यात्री, भीमताल और नैनीताल से 100 रुपये तथा भवाली और खैरना से कैंची धाम तक 50 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। भवाली से कैंची धाम तक टैक्सी शटल सेवा का किराया भी 50 रुपये प्रति यात्री रहेगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top