नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से झुलस गए जिनमेें कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। बताया जा रहा है कि दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को रेस्टोरेंट के बेसमेंट से रेस्क्यू कर लिया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह 09:45 बजे रेस्टोरेंट में आग लगे की सूचना मिली। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडिय़ां और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्ïकत के बाद रेस्टोरेंट के बेसमेंट से लोगों को निकालना शुरू किया। लेकिन तब तक कई लोग बुरी तरह से झुलस चुके थे, जिनमें से 20 लोगों की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट में आग लगी,वह रेस्टोरेंट इमारत के बेसमेंट में चल रहा था जिससे आग लगते ही तेजी से इमारत में फैल गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूदना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं और बुझाना शुरू कर दिया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।







Leave a Comment