Uttarakhand DIPR
ramleela1

ग्राम पंचायत छिनका में महिला रामलीला मंचन की धूम, लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में हो रहा है मंचन

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत छिनका में आजकल महिला रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। ग्यारह दिवसीय रामलीला मंचन में मॉ नन्दा महिला रामलीला मांगल योग समिति की प्रभारी लक्ष्मी शाह के नेतृत्व महिलाओं द्वारा शानदार मंचन किया जा रहा है। महिला रामलीला कमेटी दो बार अभिमुन्यू चक्रव्यूह नाटक व दो बार श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलीला मंचन का आयोजन कर चुकी है।

ramleela2
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पहली बार महिला रामलीला का आयोजन किया गया था। इस रामलीला में उत्तराखंड के आठ जिलों की महिलाओं ने अपना प्रतिभाग करके उत्तराखंड का ही नाम रोशन किया था। इस बार मां नन्दा महिला रामलीला मंगल योग समिति की ओर से कोठगी गांव ग्राम पंचायत छिनका में रामलीला मंचन किया जा रहा है।

महिला रामलीला मंचन में राम का अभिनय तनुजा, लक्ष्मण का अभिनय राखी, सीता का अभिनय हेमंवती, जनक का अभिनय बसुमति बिष्ट, सुनैना का सोना नेगी, सखी का सरला -सुनीता, गौरी का किरन, अहेल्या का पुष्पा रावत, रावण का मुन्नी बिष्ट, परशुराम का लीला संगेला, विश्वामित्र का कविता पवार, राजा नेपाली सीमा गुसाई, मीना नौटियाल, सुमित्रा, सुधा, बसुमति और बसुमती मंत्री की भूमिका में शानदार अभिनय कर रही हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top