Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 02 at 17.45.39 1

रुद्रपुर की जसमीत कौर ने UKPSC परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पीसीएस परीक्षा में रुद्रपुर की जसमीत कौर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर ऊधम सिंह नगर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

जसमीत कौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्य पब्लिक स्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल, रुद्रपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं जसमीत ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

जसमीत ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उनका चयन समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ था और वर्तमान में वह बागेश्वर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्होंने पीसीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और इस बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत को नई ऊंचाई दी।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर परिश्रम को दिया। जसमीत के अनुसार परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे अध्ययन किया। अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित पढ़ाई उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे।

पढ़ाई के अलावा जसमीत को बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों का उनके घर पर लगातार पहुंचना जारी है। जसमीत की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top