Uttarakhand DIPR
death e1663843731651

आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत

खबर शेयर करें

 रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक बदले मौसम ने बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। वहीं खराब मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को प्रशासन और राहत एजेंसियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा कई पर्यटक फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को मौके पर रवाना किया।

बताया गया कि राहत दलों के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके 22 वर्षीय भाई अभिषेक वाजपेयी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे में उन्नाव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला, आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रशासन ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे 50 से अधिक पर्यटकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top