Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 05 31 at 18.50.04

लकुआं में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

लालकुआं । लालकुआं नगर के अंबेडकर नगर वार्ड संख्या-1 में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मोहिन खान की पत्नी अंजुम उर्फ ज्योति शनिवार सुबह अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। बताया जा रहा है कि अंजुम का विवाह मई 2025 में हुआ था। विवाह के लगभग एक वर्ष बाद हुई इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतका का मायका हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग लालकुआं पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष से प्राप्त तहरीर और लगाए गए आरोपों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top