Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 05 29 at 19.14.39

खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा ।  अल्मोड़ा जिले में कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गधोली क्षेत्र के सुंदरपुर के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या UK 02 CA 0073 चढ़ाई के दौरान अचानक संतुलन खो बैठी। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से कई मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र और गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ के जवान रस्सियों के सहारे खाई में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चत्ते राजी और उमेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top