Uttarakhand DIPR
premi

अजब प्रेम की गजब कहानी, शादीशुदा महिला और किशोरी के बीच परवान चढ़ा प्रेम

खबर शेयर करें
साथ जीने साथ मरने की जिद पर अड़ गए प्रेमी

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां एक शादीशुदा और एक बच्चे की मॉ को एक किशोरी से इस कदर प्रेम हो गया कि दोनों ने साथ जीने, साथ मरने की ठान ली। हालात यह हो गए कि दोनों अपने परिवार को छोडऩे की जिद पर उतर आए। परिजनों के रोकने की कोशिश पर किशोरी ने अपनी जान देने की कोशिश भी कर डाली।

मिली जानकारी के मुताबिक सीमांत जिला पिथौरागढ़ के एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और एक 17 वर्षीय किशोरी का प्रेम एक कदर परवान चढ़ा कि दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए। किशोरी की रिश्तेदारी पिथौरागढ़ के एमीप एक गांव में है। वह अकसर वहां जाती रहती थी। इस बीच पडोस में रहने वाली एक शादीशुदा एक बच्चे की मॉ के साथ उसकी नजदीकियां इस कदर बढ़ी की दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। महिला का पति किसी दूसरे शहर में काम करता है। इस बीच किशोरी का उसके घर आना जाना लगा रहा। दोनों के रिश्ते परिजनों और रिश्तेदारों को सही नहीं लगे तो उन्होंने उन पर बंदिशें लगा दी। इससे किशोरी इस कदर आहत हो गई कि उसने खाई में कूदकर जान देने की कोशिश भी की। हालांकि उसे बचा लिया गया है।

इस बात को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां उनका हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों को कानूनी सीमाओं,उम्र का फासला और सामाजिक दुश्वारियों का हवाला देकर समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। सुरक्षा के लिहाज से किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है वहीं महिला को सख्त हिदायत देकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के साथ परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top