Uttarakhand DIPR
Qwarab

राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब फिर बंद, क्वारब बाईपास से जाएंगे बसें और हल्के वाहन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब में लगातार हो रहे भूस्खलन व सडक़ धंसने की वजह से प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हल्के और भारी वाहनों के लिए पूर्णत: प्रतिबंध कर दिया है। यह आदेश आज 29 मई से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रशासनिक आदेश के मुताबिक हल्के वाहनों और यात्री बसों को अब क्ïवारब बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा जबकि भारी वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर भी वर्जित रहेगा।

प्रशासनिक आदेश के मुताबिक 23 मई को किए गए निरीक्षण के अनुसार क्ïवारब बाईपास मार्ग को सवारी बसों और छोटे वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त पाया गया है हालांकि इस मार्ग में भी अभी रोड सेफ्टी और सुरक्षा दीवारों का कार्य चल रहा है। लेकिन यातायात की सुविधा को देखते हुए हल्के वाहनों और बसों के लिए इस मार्ग को सुचारू कर दिया गया है।

भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

अल्मोड़ा-क्ïवारब राष्ट्रीय राजमार्ग 109 से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक मोटरमार्ग राज्यमार्ग 13 या खैरना -रानीखेत मोटरमार्ग राज्यमार्ग 14 से होकर गुजरना होगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top