हल्द्वानी। लालकुआं के बबूर गुम्टी रेलवे क्रांसिंग के पास बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान लाइनमैन पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक सिर के बल गिरने से लाइनमैन को ब्रेन मेमं गंभीर चोट आ गई थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बिन्दुखत्ता के संजय नगर निवासी प्रेम सिंह कोरंगा बबूर गुम्टी इलाके में बिजली की लाइन ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े थे। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल जमीन पर गिर गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ठेकेदार और सुपरवाइजर पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित सुपरवाइजर लगातार फोन कर प्रेम सिंह को काम पर बुला रहा था। यह कार्य जेडीएम इंटरप्राइजेज के तहत कराया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई और हादसे के बाद हादसे को दबाने की भी कोशिश की गई। ग्रामीणों और परिजनों ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।







Leave a Comment