हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और बाद में शादी से इनकार करने से आहत एक किशोरी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
रामपुर निवासी एक किशोरी के परिजनों ने बरेली के शीशगढ़ निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने किशोरी को शादी का भरोसा दिया था और आरोप है कि 25 अपै्रल को युवक किशोरी को अपने साथ रुद्रपुर ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुश्कर्म किया था। परिजनों के मुताबिक बाद में युवक ने किशोरी के साथ शादी करने से मना कर दिया। इससे आहत होकर किशोरी ने 26 अपै्रल को खुद पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था।
इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने खजुरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।







Leave a Comment