श्रीनगर। श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रक और टेंपो ट्रैवलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो ट्रैवलर में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुटी।
मिली जानकारी के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर यात्री डंडानागराज, पौड़ी से दर्शन कर वापस रुद्रप्रयाग लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 14 लोग यात्री सवार थे। तभी श्रीनगर से पौड़ी की तरफ जा रहे ट्रक की टेंपो ट्रैवलर से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए श्रीनगर संयुक्त अस्पताल तथा श्रीकोट बेस अस्पताल पहुंचाया गया। बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में टेंपो ट्रैवलर चालक को सबसे अधिक चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







Leave a Comment