नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट में ‘नो व्हीकल डे’ के तहत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता समेत सभी जज शुक्रवार को पैदल कोर्ट पहुंचे। कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निजी वाहनों से दूरी बनाकर पैदल, साईकिल और कार शेयरिंग को अपनाया।
नैनीताल स्थित उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश न्याूमूर्ति मनोज कुमार गुपता समेत अन्य सभी न्यायाधीश अपने अपने आवास से पैदल ही हाईकोर्ट परिसर पहुंचे। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान में देश की परिस्थितियोंं में हाईकोट्र भी अपना पूरा सहयोग दे रहा है। हाईकोर्ट के पूरे स्टाफ को कहा कि वे शुक्रवार को अपने निजी वाहनों का प्रयोग न करें, जितना संभव हो सके, वे सभी साईकिल से या फिर पैदल चलकर कोर्ट आएं। मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि दूर दराज से आने वाले अधिवक्ताओं से सुनवाई में वर्चुअली मौजूद रहने को कहा गया है।
वहीं कुमाऊ कमिश्रर दीपक रावत ने भी अधिकारियों से अपील की है कि वह सरकारा की तेज बचाने की मुहिम का हिस्सा बनें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्थानीय स्तर पर योजनाओं का पैदल चलकर निरीक्षण करें।







Leave a Comment