Uttarakhand DIPR
Fire

मकान में भीषण आग लगने से दो लोग घायल, जलकर राख हो गया घर का सामान

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। डुंडा तहसील के अंतर्गत जुणगा गांव के डांगडा तोक में रविवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में दो लोग घायल हो गए जिन्हें 108 सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी उपचार हेतु भेजा गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही ब्रह्मखाल चौकी की पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था।

ग्राम प्रधान अनिल भंडारी ने बताया कि जुणगा गांव के डांगड़ा तोक में भयंकर आग लगने के कारण एक मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। आग लगने से सुमेर सिंह भण्डारी पुत्र स्वर्गीय कृतम सिंह भण्डारी एवं प्रमिला देवी पत्नी सोहन सिंह भण्डारी घायल हो गए। आग की इस घटना से घर के अंदर रखा खाने-पीने का सामान, घरेलू सामान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में अनिल सिंह भंडारी पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी एवं महेश सिंह भंडारी पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और घर का स ामान जलकर राख हो ष्ट हो गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top