Uttarakhand DIPR
chardham e1619698213280

केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा करना होगा महंगा, सामान्य दर्शन के लिए नहीं लिया जाता शुल्क

खबर शेयर करें

देहरादून। अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा करना महंगा हो जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी कर नई दरें तय कर दी हैं।
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में सामान्य दर्शन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन दोनों धामों में विशेष पूजा के लिए श्रद्धालुओं को बुकिंग करानी पड़ती है।

बदरीनाथ धाम में श्रीमद भागवत कथा कराने के शुल्क में दोगुनी वृद्धि की गई है। शुल्क में दोगुनी वृद्धि करते हुए इसे 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। जबकि केदारनाथ धाम में दिन भर की पूजा के लिए 51 हजार रुपये शुल्क देना पड़ेगा। जो पहले 28,600 रुपये था। मालूम हो कि
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में सामान्य दर्शन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन दोनों धामों में विशेष पूजा के लिए श्रद्धालुओं को बुकिंग करानी पड़ती है।

बीकेटीसी की ओर से विशेष पूजा व सुबह-शाम होने वाली आरती के लिए शुल्क लिया जाता है। इस बार बीकेटीसी ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी कर नई दरें तय कर दी है। बीते दिनों बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में पूजा शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top